महिला सशक्तिकरण में ग्रामीण विकास योजनाओं का योगदान: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के विशेष संदर्भ में

महिला सशक्तिकरण में ग्रामीण विकास योजनाओं का योगदान: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के विशेष संदर्भ में

श्रीमती गीता चौधरी,

शोधार्थी, राजनीति विज्ञान विभाग,

श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी, रायपुर, छ. ग.

Email Id.: geetachoudhary2810@gmail.com

प्रो. मनीष कुमार पाण्डेय,

प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग,

श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी, रायपुर, छ. ग.

Email Id.: manishpandey4737@gmail.com

शोध सारांश:

 इस अध्ययन में सरकारी ग्रामीण विकास योजनाओं द्वारा छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में लाभान्वित ग्रामीण महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण, और राजनीतिक जागरूकता का अध्ययन किया गया है आधुनिक समय में जब दुनिया के विभिन्न देश विकास की नित्य नई गाथाएं लिख रहे हैं ऐसे में भारत जैसे बहुल संस्कृति वाले देश में लैंगिक समानता लाने एवं महिलाओं को देश के विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकारों ने विभिन्न योजनाओं का शुभारम्भ किया है। भारतीय परिप्रेक्ष्य में शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति में स्पष्ट अंतर देखा जाता है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के मध्य इस अंतर को कम करने के उद्देश्य से ही देश की केंद्र एवं विभिन्न राज्यों की सरकारों द्वारा विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं को क्रियान्वित किया जाता है। इसी क्रम में ग्रामीण महिलाओं को घरों में खाना बनाते समय धुएं से होने वाले दुष्प्रभाव से बचाव के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, और ग्रामीण विकास मंत्रालय के द्वारा महिलाओं की आर्थिक स्थिति में परिवर्तन के लिए स्वयं सहायता समूहों की स्थापना की योजना बनायीं गई है । छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा भी राज्य के ग्रामीण महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाने, सामाजिक-आर्थिक एवं राजनैतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए छत्तीसगढ़ महिला कोष, मुख्यमंत्री शीशु शक्ति एवं मुख्यमंत्री महतारी शक्ति आहार योजना, महिला समृध्दि बाजार योजना इत्यादि योजनायें संचालित हैं। अध्ययन से स्पष्ट ज्ञात होता है कि ग्रामीण महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण में इन शासकीय विकास योजनाओं  का सकारात्मक प्रभाव रहा है

शब्द संकेत: महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, ग्रामीण विकास योजनायें, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वयं सहायता  समूह, छत्तीसगढ़ महिला कोष, मुख्यमंत्री शीशु शक्ति एवं मुख्यमंत्री महतारी शक्ति आहार योजना, महिला समृध्दि बाजार योजना ।   

DOI link – https://doi.org/10.69758/GIMRJ/2508I8VXIIIP0005

Download