शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ताः एक विश्लेषणात्मक अध्ययन

शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ताः एक विश्लेषणात्मक अध्ययन

डॉ. समीना कुरैशी

सहायक प्राध्यापक (शिक्षा विभाग)

जे. ई. एस. कॉलेज, फरहदा, बिलासपुर (छ. ग.)

सारांश

यह शोध ‘‘शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ताः एक विश्लेषणात्मक अध्ययन‘‘ विषय पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य वर्तमान शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षक प्रशिक्षण, शिक्षण की गुणवत्ता को सीधे प्रभावित करता है। अध्ययन में प्रशिक्षण की संरचना, शिक्षण विधियाँ, प्रशिक्षकों की योग्यता तथा प्रशिक्षण उपरांत शिक्षकों की प्रतिक्रिया का विश्लेषण किया गया है।

शोध में वर्णनात्मक एवं विश्लेषणात्मक पद्धति अपनाई गई। प्राथमिक आंकड़े प्रश्नावली एवं साक्षात्कार द्वारा एकत्र किए गए, जबकि द्वितीयक स्रोतों में सरकारी रिपोर्ट, नीति दस्तावेज एवं शोध लेख सम्मिलित हैं। नमूना चयन में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न B.Ed एवं DIET संस्थानों के 100 प्रशिक्षित शिक्षकों को शामिल किया गया।

शोध से यह ज्ञात हुआ कि अधिकांश प्रशिक्षण कार्यक्रमों में व्यवहारिक गतिविधियाँ सीमित हैं तथा प्रशिक्षण में प्रयुक्त तकनीकों में नवीनता की कमी है। प्रशिक्षकों की अद्यतन तकनीकी दक्षता भी सीमित पाई गई। प्रशिक्षण के मूल्यांकन में शिक्षकों की फीडबैक को पर्याप्त महत्व नहीं दिया जाता।

शोध के निष्कर्षों के आधार पर सुझाव दिए गए हैं कि प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में ICT टूल्स, स्कूल-आधारित अभ्यास, नवाचारात्मक शिक्षण विधियों तथा प्रशिक्षकों के लिए नियमित उन्नयन कार्यक्रमों की आवश्यकता है। यह अध्ययन नीति निर्माताओं को शिक्षक प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुधार हेतु दिशा प्रदान कर सकता है।

मुख्य शब्द

शिक्षक प्रशिक्षण, गुणवत्ता मूल्यांकन, प्रशिक्षण विधियाँ, प्रशिक्षक दक्षता, शिक्षा नवाचार है।

DOI link – https://doi.org/10.69758/GIMRJ/2508S01V13P023

Download