भारतीय ज्ञान प्रणालियाँ और सामाजिक कार्य: शिक्षा एवं व्यवहार में समावेशन की चुनौतियाँ
डॉ.दिपक उईके
असोसिएट प्रोफेसर
अनिकेत कॉलेज ऑफ सामाजिक कार्य, वर्धा
E-mail: uikeydipak196@gmail.com
सारांश- यह शोध पत्र सामाजिक कार्य शिक्षा एवं व्यावहारिक सामाजिक कार्य (Social Work Practice) में भारतीय ज्ञान प्रणालियों(Indian Knowledge Systems– IKS) को समुचित रूप से अपनाने में आने वाली वैचारिक, संरचनात्मक, शैक्षणिक तथा नीतिगत बाधाओं का विश्लेषण प्रस्तुत करता है। भारतीय ज्ञान प्रणालियाँ- जिनमें वेद, उपनिषद, भगवद्गीता, बौद्ध दर्शन, जैन चिंतन, लोकज्ञान, आदिवासी परंपराएँ, ग्राम स्वराज की अवधारणा तथा सेवा, करुणा, सहअस्तित्व और समग्र कल्याण जैसे मूल्य निहित हैं- सामाजिक कार्य के मूल उद्देश्यों से गहराई से जुड़ी हुई हैं। इसके बावजूद, सामाजिक कार्य शिक्षा में प्रायः पश्चिमी सिद्धांतों, मॉडल्स और पद्धतियों का वर्चस्व देखने को मिलता है, जिससे स्वदेशी ज्ञान की उपेक्षा होती है।
DOI link – https://doi.org/10.69758/GIMRJ/2601S01V14P025
Download