किन्नर समुदाय के सामाजिक और राजनीतिक समावेशन में उत्पन्न चुनौतियों का अध्ययन

किन्नर समुदाय के सामाजिक और राजनीतिक समावेशन में उत्पन्न चुनौतियों का अध्ययन

Hariom

Ph.D, Sociology and Political Science,

Faculty of Social Sciences, Dayalbagh Educational Institute, Agra, U.P.

सार

यह शोध किन्नर समुदाय के सामाजिक व राजनीतिक समावेशन में उत्पन्न समस्याओं का विश्लेषण प्रस्तुत करता है। अध्ययन की मुख्य उद्देश्य यह समझना है कि सामाजिक पूर्वाग्रह, संरचनात्मक भेदभाव तथा नीतिगत कमियाँ किस प्रकार इस समुदाय को मुख्य धारा से दूर करती हैं। शोध में गुणात्मक विधि अपनाई गयी है तथा अध्ययन में पाया गया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं तक किन्नर की पहुँच सीमित है, जिसके कारण सामाजिक प्रगतिशीलता प्रभावित होती है। राजनीतिक स्तर पर प्रतिनिधित्व का कमी, चुनावी राजनीति में उपेक्षा तथा पहचान आधारित दस्तावेजों में जटिल प्रक्रिया उनके राजनीतिक समावेशन को बाधित करती है। संवैधानिक सुरक्षा, सामाजिक नीतियाँ, जागरूकता कार्यक्रम तथा स्थानीय स्तर पर सहभागिता बढ़ाना समाज में समानता और राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह अध्ययन किन्नर समुदाय से जुड़ी सामाजिक–राजनीतिक चुनौतियों की गहन समझ विकसित करता है और भविष्य की नीतियों एवं शोध के लिए आधार प्रदान करता है। इस अध्ययन में किन्नर समुदाय के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों के समाधान और सुझाव का अध्ययन किया जायेगा।

मूल शब्द– किन्नर समुदाय, समावेशन, सामाजिक गतिशीलता, राजनीतिक प्रतिनिधित्व, समावेशी नीतियाँ, सशक्तिकरण।

DOI link – https://doi.org/10.69758/GIMRJ/2511I10VXIIIP0004

Download