शारीरिक रूप से सामान्य तथा चुनौतीग्रस्त (विकलांग) विद्यार्थियों की बौद्धिक योग्यता का तुलनात्मक अध्ययन
विनोद मिश्र
शोधार्थी
डॉ0 निधि मिश्रा
असि0 प्रोफे0 मनोविज्ञान
के.एस. साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय
अयोध्या (उ0प्र0)
शोध सारांश
प्रस्तुत अध्ययन शारीरिक रूप से सामान्य तथा चुनौतीग्रस्त (विकलांग) विद्यार्थियों की बौद्धिक योग्यता का तुलनात्मक अध्ययन करने के उद्देश्य से किया गया। अध्ययन के उद्देश्य से 200 शारीरिक रूप से सामान्य तथा 200 चुनौतीग्रस्त (विकलांग) वाराणसी क्षेत्र के विद्यार्थियों पर सामान्य मानसिक योग्यता (बुद्धि) परीक्षण द्वारा प्रो0 मोहन चन्द्र जोशी के प्रशासित किया गया। प्राप्त आँकड़ों के आधार पर मध्यमान ;डमंदद्ध, प्रामाणिक विचलन ;ैजंदकंतक क्मअपंजपवदद्ध तथा सार्थक अन्तर ज्ञात करने के उद्देश्य से क्रान्तिक अनुपात की गणना की गई। प्राप्त परिणामों के निष्कर्ष रूप में ज्ञात हुआ कि सामान्य विद्यार्थियों की तुलना में शारीरिक रूप से चुनौतीग्रस्त विकलांग विद्यार्थियों की बौद्धिक योग्यता के विभिन्न पक्षों-पर्याय, विपर्याय, वर्गीकरण, संख्यात्मक तथा तुल्यात्मक में सार्थक रूप से उत्तम बौद्धिक योग्यता रखते है।
DOI link – https://doi.org/10.69758/GIMRJ/2505S01V13P005
Download