भारतीय ज्ञान प्रणालियाँ और प्रौद्योगिकी

भारतीय ज्ञान प्रणालियाँ और प्रौद्योगिकी

INDIAN KNOWLEDGE SYSTEMS AND TECHNOLOGY

ईश्वरी कुमार सिन्हा

प्रस्तावना – साथियों ! हम सभी अपने भारतीय ज्ञान प्रणाली से बहुत हद तक परिचित हैं | श्रुति अर्थात जिसे सुना गया हो तथा स्मृति जिसे याद रखा गया हो | ये वो दो महत्वपूर्ण कड़ी हैं जिनमे हमारे गौरवशाली राष्ट्र के ज्ञान तंत्र की नींव खाड़ी है | इनमें से वैदिक काल अर्थात वेदों के जमाने से श्रुति ग्रन्थ ही आधारभूत मानी गई है | वैदिक साहित्यों के बारे में हमने सुना है कि वे पहले ईश्वरीय उत्पत्ति के तहत मौखिक रूप में मौजूद थे, जो पीढ़ी दर पीढ़ी हम तक महान ऋषियों, संतों, व विद्वानों ने श्रुति तथा स्मृति के माध्यम से लाने में अपनी महती भूमिका निभाई है | ये ज्ञान आध्यात्मिक होने के साथ-साथ वैज्ञानिक, सांस्कृतिक व भौतिक पहलुओं को अच्छी तरह से सहेजे हुए हैं | इनमें तकनीकी ( प्रौद्योगिकी ) विशेषताओं की बारीकियां प्राचीन काल से आज तक विविध रूपों में हमें देखने को मिलती रही हैं | तकनीकों का सहज एवं सरलता से उपयोग करके हम अपने आसपास उपलब्द्ध अनेकों दुर्लभ अवसरों का संरक्षणपूर्वक दोहन कर अपने दैनिक जीवन क्रियाकलापों को सुदृढ़ बना सकते हैं |

DOI link – https://doi.org/10.69758/GIMRJ/2412IV02V12P0024

Download