डी.एल.एड. प्रशिक्षण में स्कूल इंटर्नशिप एवं छात्राध्यापकों के शिक्षण दक्षता के मध्य संबंध का अध्ययन
- डेकेश्वर वर्मा, सहायक प्राध्यापक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), रायपुर, छत्तीसगढ़
- डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, डीन, शिक्षा, श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी, रायपुर छत्तीसगढ़
परिचय
किसी भी राष्ट्र की शिक्षा प्रणाली की सफलता और प्रभावशीलता का आधार उसकी शिक्षक शिक्षा व्यवस्था पर निर्भर करता है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षक ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, सीखने की रुचि तथा सामाजिक मूल्यों के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में डी.एल.एड. (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) कार्यक्रम को प्राथमिक शिक्षा हेतु प्रशिक्षित, दक्ष एवं उत्तरदायी शिक्षकों के निर्माण का एक महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है। यह कार्यक्रम भावी शिक्षकों को न केवल शैक्षणिक सिद्धांतों से परिचित कराता है, बल्कि उन्हें वास्तविक कक्षा-परिस्थितियों से जोड़ने का भी अवसर प्रदान करता है।
DOI link – https://doi.org/10.69758/GIMRJ/2601I01VXIVP0009
Download